{"_id":"69e53cf6ddfdb281210c0ceb","slug":"mahatma-hansraj-jayanti-celebrated-in-school-havan-performed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-153546-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्कूल में मनाई महात्मा हंसराज जयंती, किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्कूल में मनाई महात्मा हंसराज जयंती, किया हवन
इस्माईलाबाद। डीएवी स्कूल में हवन के दौरान आहुति डालते स्टाफ सदस्य। संवाद
Link Copied
इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में महात्मा हंसराज की जयंती के उपलक्ष्य में वैदिक हवन यज्ञ किया गया। इस पवित्र कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा, अध्यापक और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हवन के माध्यम से सभी ने वातावरण की शुद्धि, सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। पूरे वातावरण में वेद मंत्रों की गूंज और यज्ञ की सुगंध से एक आध्यात्मिक माहौल बन गया। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने महात्मा हंसराज के जीवन और उनके डीएवी संस्था में महान योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महात्मा हंसराज एक महान शिक्षाविद् और समाजसेवी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रसार और समाज सुधार के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता, न्याय और ज्ञान, कर्म और शक्ति के अद्भुत समन्वय के प्रतीक व धर्म की रक्षा के लिए अवतरित भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के आदर्शों को हमें अपने जीवन में अपनाने और उनकी ओर से दिखाए गए न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस्माईलाबाद। डीएवी स्कूल में हवन के दौरान आहुति डालते स्टाफ सदस्य। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।