Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahatma Gandhi's thoughts are a guide for the entire world: N Singh

महात्मा गांधी के विचार संपूर्ण विश्व के लिए मार्गदर्शक : एन सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi's thoughts are a guide for the entire world: N Singh
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में  महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हि - फोटो : samba news
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में सभी शिक्षक, विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने दो मिनट का मौन व्रत धारण कर गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य एन सिंह ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे की ओर से गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई लेकिन उनके सत्य और अहिंसा के विचार आज भी संपूर्ण विश्व को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त, शांतिपूर्ण और नैतिक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों को गांधी जी के जीवन, उनके संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान के बारे में बताया गया। मौन व्रत के माध्यम से सभी ने शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में  महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हि

कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में  महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हि- फोटो : samba news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed