फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahant, accused of fraud with the intention of getting the camp land in his name, arrested

Kurukshetra News: डेरे की जमीन अपने नाम कराने की नीयत से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी महंत गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Mahant, accused of fraud with the intention of getting the camp land in his name, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। डेरे की जमीन अपने नाम कराने की नीयत से धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महंत को गिरफ्तार किया है। आरोपी महंत रघबीर नाथ निवासी कराह साहिब ने कागजात में खुद को राजनाथ की जगह चेला महंत योगी जोगिंद्र नाथ के नाम बनवाए लिए थे। जबकि महंत जोगिंद्र नाथ की मृत्यु आरोपी के जन्म के नौ साल पहले हो चुकी थी।

पुलिस को दी शिकायत में महंत योगी पीर राजनाथ निवासी उझाना जिला जींद ने बताया था कि उझाना डेरा बाबा खाक नाथ के साथ नाथ संप्रदाय ने उन्हें कई डेरों का महंत एवं संचालक नियुक्त किया हुआ हैं। वर्ष 2009 में बाबा श्याम नाथ की मृत्यु के बाद नाथ संप्रदाय व गांव वालों ने उनको डेरा बाबा निर्भय नाथ कराह साहिब गांव का महंत नियुक्त किया था। कुछ समय बाद उन्होंने नाथ संप्रदाय की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने एक शिष्य रघबीर नाथ को डेरा बाबा निर्भय नाथ कराह साहिब में पूजा-पाठ के लिए छोड़ा था। करीब दो साल पहले रघबीर नाथ ने धोखे से डेरे पर कब्जा करने की नीयत से सारे कागजात अपने आधार कार्ड, फैमली आईडी, वोटर कार्ड में चेला राजनाथ से हटवाकर चेला जोगिंद्र नाथ के नाम बनवा लिए थे, जबकि रघबीर नाथ मौजूद समय में करीब 39 साल का है और महंत योगी जोगिंद्र नाथ की मृत्यु 48 साल पहले हो चुकी है। शिकायत पर पुलिस ने थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी रघुबीर नाथ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed