फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahalaxmi Rajyoga on Navratri, with Durga devotion, you will get the benefits of wealth and property.

Kurukshetra News: नवरात्र पर महालक्ष्मी राजयोग, दुर्गा भक्ति संग मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mahalaxmi Rajyoga on Navratri, with Durga devotion, you will get the benefits of wealth and property.
कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ मां भद्रकाली में नवरात्रि के चलते की गई विशेष सजावट। संवाद
कुरुक्षेत्र। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। यह पर्व पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालु नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं और विधि-विधान से व्रत रखते हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार से हो रहा है। महाअष्टमी 30 सितंबर को और महानवमी 1 अक्तूबर को मनाई जाएगी। नवरात्र का यह पर्व कलश स्थापना से प्रारंभ होता है, जो शुभ मुहूर्त में की जाती है। पंडित बलराज कौशिक ने बताया कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। हाथी को समृद्धि, धन और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह वाहन आने वाले समय में समाज में समृद्धि और ज्ञानवृद्धि का संकेत है। इस बार नवरात्र के अवसर पर एक विशेष और दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे महालक्ष्मी राजयोग कहा जाता है। शुक्र की राशि तुला में चंद्रमा और मंगल का संयोग धन और संपत्ति की प्राप्ति का मार्ग खोलेगा। यह योग कुछ खास राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और खुशियों की सौगात लेकर आएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य रामराज कौशिक ने बताया कि घटस्थापना का मुहूर्त सुबह छह बजकर नौ मिनट से आठ बजकर छह मिनट तक रहेगा। इस अवधि में एक घंटा 56 मिनट का शुभ समय उपलब्ध होगा। यदि कोई सुबह स्थापना न कर पाए तो अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापित किया जा सकता है। यह समय सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की तिथियां

22 सितंबर – प्रतिपदा, मां शैलपुत्री पूजा

23 सितंबर – द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
24-25 सितंबर – तृतीया, मां चंद्रघंटा पूजा

26 सितंबर : चतुर्थी, मां कूष्मांडा पूजा
27 सितंबर : पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

28 सितंबर : षष्ठी, मां कात्यायनी पूजा
29 सितंबर : सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

30 सितंबर : महाअष्टमी, मां महागौरी पूजा
1 अक्तूबर : महानवमी, मां सिद्धिदात्री पूजा

2 अक्तूबर : व्रत पारण, प्रतिमा विसर्जन, दशहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed