फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Made aware of the importance of language communication

Kurukshetra News: भाषा संवाद के महत्व से कराया अवगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Made aware of the importance of language communication
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि शिक्षा मंदिर की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भाषा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के मध्य संभाषण का कार्यक्रम भी हुआ। मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने भाषा संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा वर्ष 2000 से यूनेस्को ने प्रतिवर्ष 21 फरवरी को भाषाई और सांस्कृतिक विविधता तथा बहुभाषावाद के विषय में जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की शुरुआत की। दुनिया भर में 8,324 भाषाएं हैं, जिनमें से कई वैश्वीकरण और सामाजिक परिवर्तनों के कारण खतरे में हैं। भारत जैसे विशाल बहुभाषी देश में मातृभाषा के रूप में 19,569 भाषाएं या बोलियां बोली जाती हैं। मातृभाषाएं सामाजिक सांस्कृतिक पहचान एवं सामूहिक ज्ञान और बुद्धिमत्ता का भंडार हैं। निरंतर उपयोग से ही भाषाएं समृद्ध होती हैं और हर दिन एक मातृभाषा दिवस होना चाहिए। एक दिन मनाने से भाषाओं को संरक्षित एवं जीवंत नहीं बनाया जा सकता। घरों में बातचीत में शामिल कर ही इसे प्रशासन, तकनीकी क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सकता है। आवश्यकता है देश में पठन-पाठन अधिक से अधिक मातृभाषा में हो। भाषा संवाद कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मिशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed