फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maa Saraswati's temple will be built in Pipli, Kurukshetra

पिपली में बनेगा मां सरस्वती का मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Maa Saraswati's temple will be built in Pipli, Kurukshetra
कार्यक्रम में हिस्सा लेते सरस्वती विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सरस्वती के प्रति लोगों की श्रद्धा बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में सरस्वती मां का एक भव्य मंदिर पिपली रिवर फ्रंट के साथ ही बनाया जाएगा। अभी तक प्रदेश में मां सरस्वती का कोई भी मंदिर नहीं है। इस मंदिर को बनाने की रूपरेखा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड ने समाजसेवियों के साथ मिलकर तैयार की गई है। यह जानकारी बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने दी।
किरमिच शनिवार को पिपली जू के सामने सरस्वती नदी के तट पर प्रदीप कुंद्रा की ओर से आयोजित भंडारे के दौरान बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपाध्यक्ष किरमच ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करके भंडारे का शुभारंभ किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रयास किए जा रहे हैं कि अक्तूबर के अंत तक सरस्वती रिवर फ्रंट पिपली का कार्य आरंभ हो जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पिपली रिवर फ्रंट आने वाले समय के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। पिपली ऐतिहासिक टूरिस्ट हब बनेगा, क्योंकि दिल्ली से लेकर अमृतसर तक वह चंडीगढ़ तक जीटी रोड पर केवल सरस्वती यहां से क्रॉस होती है, इसलिए यहां पर भव्य मंदिर का निर्माण व सरस्वती रिवर फ्रंट से श्रद्धालुओं व पर्यटकों को एक बड़ा ही सुंदर वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदिबद्री से लेकर कैथल तक 122 गांव सरस्वती के किनारे लगते हैं। इनमें से करीब 75 गांव में सरस्वती के किनारे मंदिर है, जिनमें ज्यादातर शिव मंदिर हैं। सभी मंदिरों में हर साल बसंत पंचमी के अवसर पर भंडारों का आयोजन किया जाता है। यदि यहां पर मंदिर बना तो आने वाले समय में यह विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बन जाएगा। अक्तूबर में यह कार्य सरस्वती रिवर फ्रंट का शुरू हो जाएगा। इस मौके पर डॉ राकेश जंगम, पूर्व सरपंच बीड़ पिपली दिनेश कुमार, राम नारायण मदान, देशराज शर्मा, माणक सिंह, ऋषभ कुंद्रा, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed