फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MA student hangs herself in PG room

Kurukshetra News: एमए की छात्रा ने पीजी के कमरे में फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
MA student hangs herself in PG room
कुरुक्षेत्र। दीदार नगर में किराए के कमरे में रह रही हिसार की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि वह टिंकू के पास जा रही है गुड बाय मम्मी-पापा। साथ ही उसने अपने भाई-बहनों को गुड बॉय भी लिखा। बताया जा रहा है कि टिंकू उनके कुत्ते का नाम था, जिसकी करीब एक महीना पहले मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त गीतिका-23 निवासी डीसी कॉलोनी हिसार के रूप में हुई। गीतिका पिहोवा के डीएवी कॉलेज से अंग्रेजी विषय में एमए कर रही थी। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गीतिका दीदार नगर में दो अन्य सहेलियों के साथ पीजी में किराए के कमरे पर रह रही थी। शनिवार शाम करीब चार बजे उसने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीजी संचालक ने मामले की सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। परिजनों का कहना है कि गीतिका से उनकी रोजाना बात होती थी, ऐसी कोई बात नहीं थी कि वह मानसिक रूप से परेशान हो या कोई और कारण हो। उन्हें भी उसके आत्महत्या करने के बारे में कोई कारण नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी जीने की कोई इच्छा नहीं है।
विज्ञापन

केयूके चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवती के भाई जतिन के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अगर मामला सुसाइड का हुआ तो बरामद सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि पता चल सके यह लिखाई गीतिका की ही है या अन्य किसी और की। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed