फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MA Previous students won the overall trophyMA Previous students won the overall trophy

Kurukshetra News: एमए प्रीवियस के विद्यार्थियों ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
MA Previous students won the overall trophyMA Previous students won the overall trophy
कुरुक्षेत्र। विजेता ​खि​लाडियों को सम्मानित करते हुए। पीआरओ - फोटो : अपनी बिटिया सुषमा को मैगलगंज से परीक्षा दिलाने आईं श्यामा कुमारी।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिनमें क्रिकेट, बास्केटबॉल, टग ऑफ वार और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए लेमन रेस विशेष आकर्षण का केंद्र रही। क्रिकेट मैच बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ जिसके कारण मैच टाई रहा।
विज्ञापन




बास्केटबॉल और टग ऑफ वार प्रतियोगिताओं में एमए प्रीवियस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं रिसर्च स्कॉलर्स के लिए आयोजित लेमन रेस में भी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन




सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल ट्रॉफी एमए प्रीवियस के विद्यार्थियों ने अपने नाम की। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के चेयरपर्सन प्रो. ब्रजेश साहनी ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाते हैं। इस अवसर पर डीन प्रो. सुनीता सिरोहा सहित विभाग के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते हुए। पीआरओ

कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते हुए। पीआरओ- फोटो : अपनी बिटिया सुषमा को मैगलगंज से परीक्षा दिलाने आईं श्यामा कुमारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed