{"_id":"68f7e2f05c65def9b70fe7ca","slug":"loss-of-lakhs-due-to-house-fire-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-144185-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर में आग लगने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर में आग लगने से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्याम कॉलोनी में लगी आगे से उठती लपटें व धुआं। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर की श्याम कॉलोनी में मंगलवार को एक घर में अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। काॅलोनी वासी पिंकी शर्मा ने बताया कि वह अपने घर की छत पर काम कर रही थी, तभी देखा कि पड़ोस के घर से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग भड़क गई। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया और पुलिस व दमकल केंद्र पर भी सूचना दी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आग कैसे लगी लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पिंकी शर्मा ने बताया कि जब घर में आग लगी थी उस समय कोई अंदर नहीं था जिसके चलते किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस घर में रहने वाली महिला किसी काम के चलते बाहर गई हुई थी।