Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lord Vishwakarma showed the path of social unity: Sudha

भगवान विश्वकर्मा ने सामाजिक एकता का दिखाया मार्ग : सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma showed the path of social unity: Sudha
कुरुक्षेत्र। विश्वकर्मा जयंती समारोह होनहार बच्चों को सम्मानित करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सु
कुरुक्षेत्र। विश्वकर्मा जयंती समारोह सामाजिक एकता और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करता है। इसके साथ ही सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए अहम भूमिका निभाता है। भगवान विश्वकर्मा ने भी लोगों को एकजुट होकर रहने का संदेश दिया है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने ये विचार व्यक्त किए। वे बुधवार को धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा की ओर से रेलवे रोड पर आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने सभा को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की जिसके साथ ही समाज के वरिष्ठ नागरिकों और होनहारों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि यह पर्व शिल्पकारों, इंजीनियरों और तकनीशियनों के सम्मान में आयोजित किया जाता है। सृष्टि के निर्माण में भगवान विश्वकर्मा का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा के दिखाए मार्ग के महत्व और शिल्पकारों के योगदान के बारे में जागरूक करने का एक मौका है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक घर को छोटे से बड़े काम के लिए इंजीनियरिंग शिल्पकारों और टेक्नीशियनों की जरूरत है। इनके बिना रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। इस योजना में नाव बनाना, शस्त्रागार, लुहार, हथौड़ा व लोहे के औजार बनाना, ताला बनाना, सुनार, कुंभकार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी, सुथार, चटाई बनाना, गुड़िया व खिलौने बनाना, बारबर, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने के जाल बनाने का काम शामिल है।
उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत, कारीगरों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और पहचान पत्र के माध्यम से मान्यता प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत पांच प्रतिशत की रियायती ब्याज दर के साथ एक लाख रुपये (पहली किश्त) और दो लाख रुपये (दूसरी किश्त) तक ऋण सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत कौशल उन्नयन, टूल किट प्रोत्साहन, डिजिटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता प्रदान की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। विश्वकर्मा जयंती समारोह होनहार बच्चों को सम्मानित करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सु

कुरुक्षेत्र। विश्वकर्मा जयंती समारोह होनहार बच्चों को सम्मानित करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed