फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lord Shri Krishna had given the message of serving cows to mankind: Naib

भगवान श्री कृष्ण ने मानवजाति को दिया था गायों की सेवा का संदेश : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Krishna had given the message of serving cows to mankind: Naib
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर आकर मानव जाति को गायों की सेवा करने का संदेश दिया था और भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं गायों को माता मानते हुए सेवा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वयं भी एक-एक गाय को पालने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शनिवार देर शाम को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण गोशाला समिति में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण गोशाला समिति लाडवा में गायों की पूजा-अर्चना की और गायों को गुड व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्णा गोशाला समिति लाडवा को पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को देशी गाय रखनी होंगी। इसके लिए सरकार की ओर से सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक खेती करने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सभी पोषक तत्वों युक्त पौष्टिक फसल का उत्पादन होगा जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्री कृष्णा सोसाइटी लाडवा के प्रधान अजय सिंगला, संचालक देशराज मंगला, कोषाध्यक्ष कंवर सिंघल, अनाज मंडी के प्रधान राजीव आर्य, सतपाल, पवन गोयल, मुकेश गोयल, राजकुमार सैनी, पवन गोयल, अमन गोयल, अरविंद सिंघल, संजीव मंगला, तिलक राज गुप्ता, सुभाष कंबोज, संजीव कुमार सैनी, डॉ. गणेश दत्त सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने वामन द्वादशी मेला समिति को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा की इस पवित्र भूमि पर, जहां महाभारत की स्मृतियां आज भी गूंजती हैं, श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का यह आयोजन वास्तव में अद्भुत और प्रेरणादायक है। भगवान श्रीकृष्ण हम सबके आराध्य हैं। उन्होंने जहां अपना बचपन वृंदावन, मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में बिताया, वहीं हरियाणा की पावन धरती भी उनके चरणों से पवित्र हुई थी। मुख्यमंत्री ने यहां बावमन द्वादशी मेला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की धरती भाग्यशाली है, जिसके कण-कण में महाभारत की गाथाएं, गीता का उपदेश और श्रीकृष्ण की लीलाएं बसी हुई हैं। कुरुक्षेत्र में अर्जुन के रथ पर खड़े होकर भगवान श्रीकृष्ण ने मानवमात्र को गीता का अमर संदेश दिया। यह आज भी सत्य और कर्तव्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed