कुरुक्षेत्र। प्राचीन दु:खभंजन महादेव मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों ने सर्वसुख-शांति के लिए हवन किया। जल अर्पित कर कल्याण की प्रार्थना करते हुए शिवलिंग को रुद्राक्षमाला और फूलों से सजाया गया। पुजारी सुशील शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव भोले भंडारी हैं, जग का कल्याण करने वाले हैं। सृष्टि के कल्याण के लिए जीर्ण-शीर्ण वस्तुओं का विनाश आवश्यक है। इस विनाश में ही निर्माण के बीज छिपे हुए हैं। इसलिए शिव संहारकर्ता के रूप में निर्माण और नवजीवन के प्रेरक भी हैं। सृष्टि पर जब कभी कोई संकट पड़ा तो उसके समाधान के लिए वे सबसे आगे रहे। इस अवसर पर ज्ञानचंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, मैनेजर एचके पाल, सुभाष सैनी, डाॅ. श्याम लाल, संदीप मरवाह, जवाहर मौद्गिल, ओमप्रकाश शर्मा, वेदभूषण अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, ज्ञानचंद सिंघल, डाॅ. सत्यनारायण शर्मा, कृष्ण किशोर, मास्टर फूल सिंह, राजपाल कोहली, दर्शन पुरी, मनोहर लाल और दर्शन पाहवा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। प्राचीन दु:खभंजन महादेव मंदिर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। विज्ञप्त