{"_id":"6442f9f9a5877b840609af07","slug":"lord-parshurams-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-pomp-ashok-sharma-wrestler-kurukshetra-news-c-18-1-98297-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव : अशोक शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव : अशोक शर्मा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड स्थित कार्यालय में परशुराम जयंती की तैयारी को लेकर बैठक लेते समाजसेवी अश
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी तो अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
रेलवे रोड स्थित अपने कार्यालय में एक बैठक के दौरान समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे भगवान परशुराम चौक (रेलवे रोड) से शोभायात्रा प्रस्थान करेगी जो गीता स्कूल, एलआईसी दफ्तर (सैक्टर-17), पुराना बस स्टैंड, शीतला माता मंदिर (छोटा बाजार), सब्जी मंडी, सीकरी चौक, मोहन सिनेमा, शास्त्री मार्केट, ताराचंद धर्मशाला, नगरखेड़ा (दर्राखेड़ा), शेखचिल्ली मकबरा से होते हुए कालेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगी।
शोभायात्रा को पंडित जयनारायण शर्मा, पवन शर्मा पहलवान, योगेश शर्मा, देवी दयाल घराड़सी, राममेहर आचार्य, जलेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा निंदी, गोल्डी शर्मा, कुलदीप शर्मा, रामराज कौशिक, सतपाल शर्मा, महिंदर शर्मा व छात्र संगठन बीपीएसओ के पदाधिकारियों सहित शहर के अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी देकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण के बारे में अशोक शर्मा ने बताया कि 21 ब्राह्मण शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे जिनके पीछे गणेश जी की भव्य झांकी साथ चलेगी। गाजे-बाजे के साथ राधा-कृष्ण की झांकी चलेगी, जिनके पीछे भगवान परशुराम जी का भव्य रथ साथ-साथ चलेगा। रथ के पीछे मोबाइल डीजे की धुन पर थिरकने वाले पैदल परशुराम भक्त होंगे जिनके पीछे हनुमान जी की सुंदर व मनमोहक झांकी साथ चलेगी। नासिक बैंड के साथ शहर की सभी सहयोगी धर्मशालाओं की कार्यकारिणी व शिव की बरात नाचते-गाते साथ चलेगी। शोभायात्रा में बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए अलग से विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर की मौजिज हस्तियों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा के स्वागत व जलपान की व्यवस्था भी की गई है।