फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lord Gauri Shankar Temple was inaugurated

Kurukshetra News: भगवान गाैरी शंकर मंदिर का किया गया लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lord Gauri Shankar Temple was inaugurated
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 में नवनिर्मित भगवान गौरी शंकर मंदिर का लोकार्पण करते ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मच - फोटो : udhampur news
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से सेक्टर-8 में नवनिर्मित भगवान गाैरी शंकर मंदिर का लोकार्पण सोमवार को ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मंदिर में शिवलिंग, शिव परिवार, श्री राम दरबार, श्री राधा-कृष्ण, गणेशजी, श्री लक्ष्मी-नारायण, हनुमानजी, मां काली, मां दुर्गा, माता शीतला, शनिदेव और शिला, श्री खाटू श्याम, नगर खेड़ा और मां सरस्वती के स्वरूप की पूरे विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्री के विधायक राजकुमार कश्यप ने की। श्री बालाजी आरोग्यम अस्पताल के एमडी डॉ. अनुराग कौशल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, प्रधान यशेंद्र शर्मा और प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने वेद मंत्रोच्चारण के बीच स्वागत किया। सभी ने भगवान गोरी शंकर की पूजा-अर्चना की। श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंदिर आस्था का केंद्र होते हैं। सभा ने इस मंदिर में सभी देवी-देवताओं को स्थान दिया है और भगवान के विभिन्न अवतार के स्वरूप शामिल किए हैं। वास्तव में यह स्वरूप भगवान विष्णु के ही रूप हैं। समाज को भयमुक्त बनाने के लिए शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने यह शिक्षा दी कि जब किसी पर अन्याय हो, तो शस्त्र उठाने चाहिए। ब्रह्मचारी ने कहा कि सभा कुरुक्षेत्र की धरती पर सराहनीय काम कर रही है। श्री जयराम संस्था इस काम में सभा का पूरा सहयोग करेगी।

महंत बंसी पुरी ने कहा कि सभा ने मंदिर का निर्माण करके सराहनीय कार्य किया है। मंदिर निर्माण यज्ञ से बड़ा है। मंदिर निर्माण में एक ईंट का भी दान देने से यज्ञ का फल मिलता है। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मंदिर में जाने से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। जो इलाज डॉक्टर नहीं कर सकते, उनका इलाज भगवान की शरण में जाने से हो जाता है।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 में नवनिर्मित भगवान गौरी शंकर मंदिर का लोकार्पण करते ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मच

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 में नवनिर्मित भगवान गौरी शंकर मंदिर का लोकार्पण करते ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मच- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed