{"_id":"64d29e5655b5c61234030c56","slug":"looted-six-lakh-rupees-and-12-tolas-of-jewelry-by-taking-female-doctor-hostage-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-2633-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला चिकित्सक को बंधक बनाकर छह लाख रुपये और 12 तोले जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला चिकित्सक को बंधक बनाकर छह लाख रुपये और 12 तोले जेवर लूटे
विज्ञापन
बाबैन। महिला चिकित्सक को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर से छह लाख रुपये और 12 तोले जेवर लूट लिए। इससे पहले खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे बदमाशों ने घर को खंगालना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर जब महिला डॉक्टर कमरे से बाहर आई तो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर लॉकर की चाबी लेकर करीब छह लाख की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में निजी अस्पताल की संचालक डाॅ. अर्चना सैनी ने बताया कि वह अपनी बुजुर्ग सास के साथ घर में रहती है। घर के नीचे ही महिला चिकित्सक का अस्पताल है। सोमवार की रात वह अपनी सास के साथ कमरे में सोई हुई थी। इस बीच मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे उसे घर में शोर सुनाई दिया। उसने कमरे से बाहर आकर देखने का प्रयास किया। तभी दो लोग उनके कमरे में घुस आए, जबकि दो लोग बाहर घूम रहे थे तथा दो अन्य स्टोर की तलाशी ले रहे थे। अंदर आए लोगों ने उसे शोर मचाने पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा धमकाते हुए लॉकर की चाबी मांगी। उसने डर के कारण अलमारी की ओर इशारा किया। फिर चाबी लेकर बदमाशों ने लॉकर व घर का अन्य सामान बिखेर दिया और लूटपाट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना पाकर शाहाबाद के डीएसपी रणधीर सिंह, सीआईए-एक और सीआईए-दो की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। डीएसपी रणधीर सिंह ने दावा किया कि पुलिस जल्द ही मामले को सुलझा लेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ सीआईए की दोनों टीमें काम कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
निक्करधारी बदमाशों ने की वारदात
डाॅ. अर्चना सैनी ने बताया कि बदमाशों की संख्या छह थी और उन्होंने सिर्फ निक्कर पहन रखा था। ऊपर कोई कपड़े नहीं थे। उन्होंने हाथों में लोहे के राॅड और अन्य हथियार ले रखे थे। वे बिहार की भाषा में बातचीत कर रहे थे।