फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   London scientists saw Dharmanagari, Kurukshetra

लंदन के वैज्ञानिकों ने देखी धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
London scientists saw Dharmanagari, Kurukshetra
ब्रह्मसरोवर का भ्रमण करते ब्रुनेल यूनिवर्सिटी लंदन के वैज्ञानिक डॉ. हरजीत व डॉ. अवरिल, साथ में के? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ब्रुनेल यूनिवर्सिटी लंदन से दो वैज्ञानिक शनिवार को धर्मनगरी पहुंचे। यहां पर उन्होंने ब्रह्मसरोवर, श्रीकृष्ण संग्रहालय और जीओ गीता संग्रहालय का भ्रमण किया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने उन्हें धर्मनगरी के महत्व बारे बताया। वैज्ञानिकों नेकेडीबी दफ्तर को विजिट किया।
छाबड़ा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह लंदन गए थे, जहां ब्रुनेल यूनिसर्विटी में डॉ. हरजीत से मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने धर्मनगरी आने की इच्छा जाहिर की। वे शुक्रवार को डॉ. अवरिल हॉरटोन के साथ भारत आए और सीधे धर्मनगरी पहुंचे। छाबड़ा ने बताया कि डॉ. हरजीत ऊर्जा संरक्षण पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने काफी बेहतरीन रिसर्च की हैं। डॉ. हरजीत ने कुरुक्षेत्र का भ्रमण करते हुए कहा कि यहां पर शहर वासियों को घर की छतों के ऊपर सोलर प्लेट लगवानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी बहुत बढ़ गई है और वर्तमान में सभी घरों में एसी लगे हैं जो कि काफी ऊर्जा खींचते हैं। इतना ही नहीं यह एसी से कई घातक गैस भी निकलती हैं। उन्होंने कहा कि आजकल सोलर पर चलने वाला एसी भी आने लगे हैं, जिससे ऊर्जा की बचत की जा सकती है। उन्होंने श्रीकृष्ण संग्रहालय की छत पर भी सोलर प्लेट लगाने का सुझाव दिया। महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करने के बाद डॉ. हरजीत व डॉ. अवरिल मानद सचिव के साथ केडीबी कार्यालय पहुंचे। यहां पर दोनों मेहमानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजेंद्र राणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed