फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lok Sabha: Hooda reached Kurukshetra, said - 26 parties formed alliance to save the constitution

Lok Sabha: कुरुक्षेत्र पहुंचे हुड्डा, बोले- देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए 26 दलों ने किया गठबंधन

Thu, 16 May 2024 08:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/लाडवा/शाहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/लाडवा/शाहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 May 2024 08:48 PM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आने में अग्निवीर योजना को खत्म कर रेगुलर भर्ती की जाएगी। इस बार केवल लोकसभा का चुनाव नहीं है, ये आने वाली सरकार का भी फैसला करेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha: Hooda reached Kurukshetra, said - 26 parties formed alliance to save the constitution
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मंच पर मौजूद गठबंधन के नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। लेकिन जो 26 दलों का गठबंधन हुआ है वो देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए हुआ है। यदि संविधान बचेगा तो प्रजातंत्र बचेगा और प्रजातंत्र बचेगा तो जनता के अधिकार बचेंगे। वे गुरुवार को इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आप प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अनाजमंडी लाडवा व ठोल में जनसभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का जो न्याय पत्र बना है। उसमें हर वर्ग, जवान, बेरोजगार और महिलाओं के लिए एक लाख रुपये, किसानों को एमएसपी की गारंटी और कर्ज माफ किया जाना तय किया गया है। आज केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां खाली पड़ी हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर एक साल में सभी नौकरियों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 36 बिरादरी इंडिया गठबंधन को जिताने का मन बना चुकी है। क्योंकि आज प्रदेश बेरोजगारी और अपराध में नंबर वन है। बीजेपी का हरियाणा कौशल रोजगार निगम युवाओं के साथ धोखा है। इसमें न पक्की नौकरी, न पेंशन, न मेरिट और न आरक्षण है। इसलिए जनता ने सरकार बदलने का मन बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और रूस के रास्ते पर चलना चाहती है बीजेपी : डॉ. सुशील गुप्ता
आप प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज पूरा देश लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। बीजेपी चुनाव व्यवस्था को खत्म कर चीन और रूस के रास्ते पर चलना चाहती है। बीजेपी ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सभी बैंक खाते सीज कर दिए। आजाद हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार बीजेपी ने दो-दो वर्तमान मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया। ये सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। किसानों पर जितना अत्याचार बीजेपी सरकार ने किया इतना अंग्रेजों ने भी नहीं किया। 


उन्होंने कहा कि महिलाओं का जितना अपमान मोदी सरकार में हुआ इतना कभी नहीं हुआ। देश की पहलवान बेटियों को एफआईआर लिखवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले को टिकट दी जाती है। बीजेपी सरकार में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। हर घर में पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार बैठा है। इस सरकार में 47 बार पेपर लीक हुआ। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और अपराध के रास्ते पर जा रहा है। इसके अलावा अपनी जमीन बेचकर विदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed