फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lok Sabha: CM Yogi reached Kurukshetra, Said Modi wants the development of the country

Lok Sabha: कुरुक्षेत्र पहुंचे CM योगी; मोदी चाहते हैं देश का विकास, इंडिया गठबंधन का लक्ष्य सत्ता हासिल करना

Mon, 20 May 2024 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 May 2024 08:03 PM IST
सार

नई अनाजमंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में यूपी के मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कि जो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं उन्हें वहीं भेज देना चाहिए। औरंगजेब की आत्मा को फिर से जिंदा नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha: CM Yogi reached Kurukshetra, Said Modi wants the development of the country
संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का विकास चाहते हैं। सबका साथ सबका विकास के नारे को बुलंद करते हुए उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है जबकि इंडिया गठबंधन का लक्ष्य सत्ता हासिल कर अपने स्वार्थ पूरे करना है। देश की जनता अब यह समझ चुकी है कि कौन देश की भलाई चाहता है और कौन नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसी समझ के साथ जनता ने फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। ये विचार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सोमवार को नई अनाजमंडी में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वार्थ में डूबे लोग खाते यहां की है और गाते पाकिस्तान की हैं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। योगी ने कहा कि देश में औरंगजेब की आत्मा को फिर से जिंदा नहीं होने दिया जाएगा। आज देश की जनता विकास चाहती है और ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।

कुरुक्षेत्र की भूमि पर हजारों वर्ष पहले सत्य के लिए युद्ध लड़ा गया था। अब एक और सियासी युद्ध सत्य के लिए लड़ा जा रहा है, जिसका परिणाम चार जून को आना है। न्याय के इस युद्ध की शुरुआत भी कुरुक्षेत्र से ही होनी है। यह वह धरा है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता के लिए गीता का संदेश दिया था।


ऐसी धरा का विकास उसी तर्ज पर होना चाहिए, ताकि इसे दुनिया देखे। उन्होंने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अन्ना हजारे ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था।

अरविंद केजरीवाल ने उसी आंदोलन को हथियार बना दिल्ली की सत्ता हासिल की और उसी कांग्रेस के साथ मिलकर लूट मचानी शुरू कर दी। आज जो हाल दिल्ली का कर दिया गया है उस पर देश की जनता माफ करने वाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed