फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lohri festival was celebrated with great pomp in Arya Kanya Mahavidyalaya.

Kurukshetra News: आर्य कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lohri festival was celebrated with great pomp in Arya Kanya Mahavidyalaya.
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में आज पंजाबी विभाग द्वारा लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से परिचित कराते हुए उन्हें पारंपरिक मूल्यों से जोड़ना रहा। महाविद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति के प्रधान रामलाल गुप्ता एवं उपप्रधान कुलदीप गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. आरती त्रेहन, टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ ने अग्नि में तिल व मूंगफली अर्पित कर सर्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

कुलदीप गुप्ता ने लोहड़ी पर्व के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। पंजाबी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सिमरजीत कौर ने पंजाब की प्रसिद्ध लोककथा ‘दुल्ला भट्टी’ के माध्यम से लोहड़ी पर्व की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. मुमताज एवं राजेश आनंद की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग के साथ-साथ विभिन्न संकायों से लगभग 105 छात्राएं उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की ओर से स्टाफ एवं छात्राओं को मूंगफली व रेवड़ी वितरित की गई, साथ ही छात्राओं ने पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा और गिद्धा प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed