फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   lock down in sector 7 and 13

सेक्टर 7 व 13 में लगा लॉकडाउन, घर से बाहर निकले तो होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
lock down in sector 7 and 13
कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रशासन ने सेक्टर 7 व 13 में लॉकडाउन लगा दिया है। दोपहर करीब 1 बजे प्रशासन की ओर से अचानक जारी किए गए आदेश से सेक्टरवासियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की ओर से इसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन का नाम दिया गया है। प्रशासन के अनुसार इन सेक्टरों में कोरोना के अधिकतम मामले सामने आ रहे थे, जिसके चलते इन्हें सील करने का फैसला लिया गया है। दोनों सेक्टरों में लोगों की गतिविधियों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसलिए घर से बाहर निकलने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपमंडल अधिकारी नागरिक अखिल पिलानी ने दोनों कंटेनमेंट जोन में पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नाकाबंदी और बेरिकेडिंग करने के आदेश जारी कर दिए गए है। इन दोनों सेक्टरों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई घर-घर करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम अखिल पिलानी ने जारी आदेशों में कहा है कि उपमंडल में सेक्टर 13 और 7 में पॉजिविट रेट बहुत ज्यादा पाया गया है। इसलिए संक्रमण को रोकने और चैन को तोड़ने के लिए दोनों सेक्टरों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन दोनों सेक्टरों में लोगों के एकत्रित होने के अलावा उनकी गतिविधियों पर भी पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस क्षेत्र में मार्केट, दुकानें और धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे। इन माइक्रो कंटेनमेंट जोन में प्रवेश और बाहर जाने वाले स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन द्वारा नाकाबंदी की जाएगी और लोक निर्माण विभाग की तरफ से बेरिकेडिंग का कार्य किया जाएगा। इन सेक्टरों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जन संपर्क विभाग ने किया लोगों को जागरूक
जन संपर्क विभाग के कर्मचारियों के द्वारा प्रचार वाहन के माध्यम से सेक्टर 13 और 7 के लोगों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन के नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया गया है। इन दोनों सेक्टरों के लोगों को समय रहते प्रशासन की कार्रवाई बारे अवगत कराया गया है ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफएससी करेगा आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई
माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है। इस विभाग को खाद्य पदार्थों की सप्लाई करने की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए है ताकि किसी व्यक्ति को परेशानी न आने पाए।
दवाइयां और दूध की सप्लाई की भी सौंपी जिम्मेदारी
दोनों माइक्रो कंटेनमेंट जोन में दूध और दवाइयों की सप्लाई करने की जिम्मेदारी भी अलग-अलग विभाग को सौंपी गई है। इसके लिए ड्रग कंट्रोल अधिकारी दवाओं और वीटा मिल्क प्लांट दूध, दही, पनीर सहित अन्य दुग्ध पदार्थों की सप्लाई करेगा।

नप ईओ को 13 और ईओ हुडा को सेक्टर-7 का बनाया इंचार्ज
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को सेक्टर 13 तथा एचएसवीपी के ईओ को सेक्टर 7 का ओवर आल इंचार्ज बनाया गया है, यह दोनों अधिकारी माइक्रो कंटेनमेंट जोन की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी कोविड मरीज व सेक्टर निवासी घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed