फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Local body minister observed the Haryanvi pavilion

Kurukshetra News: निकाय मंत्री ने किया हरियाणवी मंडप का अवलोकन, चखी जलेबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Local body minister observed the Haryanvi pavilion
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणवी मंडप अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं। यहां दिनभर लोगों का तांता लगा रहता है। एक ओर दर्शक दीर्घा में बैठकर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं तो दूसरी ओर हरियाणा मंडप के प्रांगण में लगे दृश्य भी लोगों को आकर्षित कर रहे थे। इतना ही नहीं वीआईपी लोग भी हरियाणवी मंडप में खिंचे चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा कला परिषद द्वारा नोडल अधिकारी संजय भसीन की देखरेख में तैयार हरियाणवी मंडप में स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शिरकत करके हरियाणवी पंडाल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मंडप में प्रवेश करते ही लघु हरियाणा के दर्शन हो रहे हैं। हरियाणा की पुरातन चीजें, जो आज की युवा वर्ग को देखने को नहीं मिलती, उन्हें हरियाणवी मंडप में स्थान देकर लोगों को अवगत कराया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण हरियाणा की झलक में मचान, कुआं, लोकगीत गाती महिलाएं अलग ही रंग जमा रही है। मंडप में हरियाणा का खान-पान भी समृद्धता को दर्शा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. कमल गुप्ता ने संजय भसीन के साथ गोहाना के मशहूर जलेबी का स्वाद भी चखा। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल, यूके से विदेशी मेहमान सहित बहुत कई लोग हरियाणवी मंडप की झलक देखने पहुंचे। मंच पर भी हरियाणा के विभिन्न जिलों के कलाकारों सहित देश के अलग-अलग राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति की झलक निरंतर दिखा रहे हैं। वहीं पारंपरिक लोकवाद्ययंत्रों की स्वर लहरियां छेड़ते बीन, बांसली तथा बंचारी दल भी लोगों को लुभाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed