फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Live-in partner poisons shopkeeper, woman flees with both children

Kurukshetra News: लिव-इन पार्टनर ने दुकानदार को दिया जहर, महिला दोनों बच्चों संग फरार

Sun, 17 May 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Live-in partner poisons shopkeeper, woman flees with both children
कुरुक्षेत्र। मृतक राम अवतार आरोपी लिव  इन पार्टनर के सा​थ। परिजन
कुरुक्षेत्र। लिव-इन में एक माह से रह रही एक महिला ने अपने पार्टनर को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला वारदात को अंजाम देने के बाद अपने दोनों बच्चों को लेकर भाग गई है। मृतक की पहचान मोहन नगर निवासी 46 वर्षीय दुकानदार राम अवतार के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला की बेटी के बयान पर महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया राम अवतार अग्रसेन चौक के पास मनियारी की दुकान चलाता था। उनकी पहली पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी थी। राम अवतार पिछले एक माह से दिल्ली के नरेला की रहने वाली एक महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। महिला अपने एक बेटे चिराग और एक बेटी के साथ उसके घर में रह रही थी। मृतक की बेटी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 20 अप्रैल को आरोपी महिला अपने दोनों बच्चों के साथ उनके घर आई थी। पिता राम अवतार ने परिवार को साफ बताया था कि उन्होंने खुद महिला को घर बुलाया है और अब वह उनके साथ रहेगी।
विज्ञापन

शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद महिला ने घर में महंगे सामान की मांग शुरू कर दी। राम अवतार ने उसके कहने पर नया फ्रिज, अलमारी, बेड आदि खरीद लिए। इसके अलावा चिराग का दाखिला अग्रसेन स्कूल में भी कराया गया। परिवार पहले से ही मकान और अन्य ऋणों के कर्ज में डूबा हुआ था, फिर भी खर्च लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 11 बजे राम अवतार, आरोपी महिला और उसके दोनों बच्चे ऊपर कमरे में थे। अचानक राम अवतार की चीख सुनाई दी। बेटी और अन्य बच्चे ऊपर गए तो महिला ने उन्हें नीचे भेज दिया। जब वे दोबारा ऊपर पहुंचे तो राम अवतार लोहे की फोल्डिंग बेड पर पड़े थे। उनके सिर पर चोट के निशान थे और मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। परिवार ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले गया, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने आरोप लगाया कि महिला ने राम अवतार को जहर देकर मार डाला।



बॉक्स
थाना सिटी थानेसर के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर मामला दर्ज किया गया। मृतक की बेटी के बयान के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए दो चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने महिला और उसके दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed