फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Liquor businessman murder case: Seven police teams searched more than 250 CCTV cameras from Kurukshetra to Chandigarh

शराब कारोबारी हत्याकांड : पुलिस की सात टीमों ने कुरुक्षेत्र से चंड़ीगढ़ तक खंगाले 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Liquor businessman murder case: Seven police teams searched more than 250 CCTV cameras from Kurukshetra to Chandigarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शराब कारोबारी शांतनु की हत्या के बाद पुलिस की सात टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए चंडीगढ़, पंजाब व हिमाचल तक दौड़ लगाती रही। जीरकपुर से लेकर चंडीगढ़ तक अब तक 250 से ज्यादा कैमरे खंगाल चुकी है लेकिन 50 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए गठित टीमों की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है।
पुलिस को संदेह है कि हत्या में कुख्यात काला राणा गैंग का हाथ हो सकता है, क्योंकि नोनी राणा नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने मौके से बरामद कारतूस के खोलों को हथियार की पुष्टि के लिए मधुबन फोरेंसिक लैब भेजा गया है और जब्त बाइक से सुराग तलाशे जा रहे हैं। एसपी अग्रवाल ने कहा कि हमलावरों के तौर-तरीकों और हथियारों से लगता है कि वे पेशेवर शूटर थे। हालांकि पुलिस अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर पा रही है। सोशल मीडिया पर गैंगों के बीच जिम्मेदारी लेने की होड़ ने अन्य शराब कारोबारियों में दहशत फैला दी है।
विज्ञापन


हर एंगल से की जा रही जांच : एसपी
एसपी नीतिश अग्रवाल का कहना है कि हत्याकांड की जांच हर एंगल से की जा रही है। आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा, जिसके बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





अन्य ठेकेदारों को भी टटोलने में लगे अधिकारी, आज हो सकती है बैठक

जिले में 56 शराब ठेकों की नीलामी 28 जोनों में होती है, प्रत्येक जोन में दो ठेके हैं। इस बार शांतनु ने 10 जोन, बर्दर ग्रुप ने 17 और वीएम वाइन ने एक जोन लिया था। हत्याकांड के बाद कारोबारियों में भय दिखाई दे रहा है, जिसके चलते जिला आबकारी नियंत्रक जगदीप उनके मन को टटोलने में लगे हैं। इसके लिए सोमवार को ठेकेदारों की बैठक बुलाए जाने की भी तैयारी की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक के साथ मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया जा सके। उधर आबकारी अधिकारी ने बताया कि ठेकों पर बिक्री सामान्य है और पुलिस को शाम के समय गश्त बढ़ाने को कहा गया है।



शांतनु जिले में पांच साल से कर रहा था शराब का कारोबार
शांतनु जिले में कई सालों से शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ था। वह पिछले पांच सालों से ज्यादा सक्रिय हो गया था और जिले के प्रमुख ठेकेदारों में उसकी गिनती होने लगी थी। इस बार उसके पास 20 ठेके थे, जो सरकार को करोड़ों का रवेन्यू दे रहे हैं। शांतनु शुरू में वह कादयान एंड कंपनी के नाम से ठेके लेता था। वह बाद में वी टाऊन और अब वह शांतनु एंड कंपनी के नाम से शराब ठेकों की बोली देता था। शांतनु की हत्या के बाद से अब तक उसके ठेकों पर बिक्री में कोई असर देखने को नहीं मिला है। सभी ठेकों का संचालन व कर्मचारी व उसके परिजन और दोस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed