फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lineman killed in road accident, Kurukshetra

सड़क हादसे में लाइनमैन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lineman killed in road accident, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंबाला रोड पर गांव भट्ट माजरा के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय लाइनमैन की मौत हो गई। लाइनमैन किसी जरूरी काम से अपनी बाइक पर इस्माईलाबाद गया। मृतक की शिनाख्त सुरजीत सिंह वासी गोबिंद नगर वार्ड-5 के रूप में हुई है। थाना सदर पिहोवा पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गोबिंद नगर वार्ड-5 के रहने वाले राममेहर ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसका बड़ा भाई सुरजीत सिंह बाइक पर किसी जरूरी काम से इस्माईलाबाद गया था। रात करीब 10:00 बजे उसे सूचना मिली कि उसके भाई की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और उसे इलाज के लिए अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर वह परिजनों को साथ लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसके भाई की दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद घटना की जानकारी जुटाने के लिए वह अंबाला रोड पर पहुंचा। गांव भट्ट माजरा के पास उसके भाई की बाइक क्षतिग्रस्त मिली। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed