फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lineman dies due to electric shock, two people injured

Kurukshetra News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत, दो लोग जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to electric shock, two people injured
कुरुक्षेत्र। प्रतापगढ़ गांव में 11 केवी लाइन पर काम करते हुए करंट लगने से एक लाइनमैन (एएलएम) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी बुरी तरह से झुलसकर जख्मी हो गए। शहर के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। हादसे पर निगम के अधिकारियों ने दुख व्यक्त किया है। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय सीताराम स्वामी हाल निवासी न्यू सरस्वती कॉलोनी खेड़ी मारकंडा के रूप में हुई है। सीताराम मूल रूप से अनूपगढ़ राजस्थान के रहने वाले थे। करीब चार साल से सीताराम अपने परिवार के साथ खेड़ी मारकंडा में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन

उधर, परिजनों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि लाइन पर काम करते हुए किसी ने उससे पिछली लाइन का ताला तोड़कर स्विच ऊपर उठा दिया। इस कारण दूसरी लाइन में करंट पहुंचने पर यह हादसा हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं निगम की ओर से भी मामले की जांच का आश्वासन परिजनों को दिया गया है। सीताराम अपने पीछे अपनी पत्नी राजकुमारी, बेटी कोमल और बेटे ऋतिक को छोड़ गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीताराम अपने अन्य साथी एएलएम राजेश कुमार, एएलएम विदुर कुमार व विक्रम के साथ गांव में टूटी लाइन को जोड़ने का काम कर रहे थे। वे एक लाइन को जोड़कर उसका स्विच बंद कर ताला लगाकर अगली लाइन पर काम करने के लिए चले थे। वे अगली लाइन को पकड़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने ताला तोड़कर स्विच शुरू कर दिया, जिससे पूरी लाइन में करंट दौड़ गया। करंट का जोरदार झटका लगने ने सीताराम, राजेश और विक्रम जख्मी हो गए। उनको तुरंत शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। राजेश और विदुर निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
थाना सदर में दर्ज शिकायत में राजकुमारी निवासी खेड़ी मारकंडा ने बताया कि उसका पति सीताराम एसडीओ कार्यालय पिपली में बतौर एएलएम कार्यरत था। उसकी ड्यूटी प्रतापगढ़ गांव के शिकायत केंद्र पर थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपने अन्य साथी एएलएम राजेश कुमार, एएलएम विदुर कुमार के साथ गांव में टूटी लाइन को जोड़ने का काम कर रहे थे। करीब 11 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पति को चोट लग गई है। वे सूचना पाकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे तो उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने इस हादसे को निगम की लापरवाही बताकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।



विभाग टीम भी कर रही मामले की जांच
उधर, बिजली निगम कुरुक्षेत्र के कार्यकारी अभियंता हिमांशु पंवार ने बताया कि पुलिस को शिकायत दी गई है। विभाग की टीम भी मामले की जांच करेगी। लापरवाही सामने आने पर आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed