शाहाबाद। लाइटसन फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शाहाबाद के नागरिक अस्पताल में 150 पौधे लगाए। पौधारोपण अभियान का उद्देश्य समाज में हरियाली बढ़ाना, वायु प्रदूषण को कम करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाइटसन लाइटिंग के चेयरमैन अनिल अरोड़ा ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है और पौधे लगाना इसका सबसे महत्वपूर्ण साधन है।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का लक्ष्य इस वर्ष कम से कम 500 पौधे लगाने का है, ताकि प्रदूषण की समस्या से निपटा जा सके और लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके। कार्यक्रम में सुयश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्या से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर ऐसे प्रयास अत्यंत जरूरी हैं। इस मौके पर डॉ. कुलदीप, प्रोफेसर परमजीत पाहवा, प्रोफेसर अमरनाथ शर्मा, राजकुमार कथूरिया मौजूद रहे।