फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lifting is not going fast in grain markets, now paddy reaches sectors

Kurukshetra News: अनाजमंडियों में नहीं तेज हो पा रहा उठान, अब सेक्टरों तक पहुंचा धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Lifting is not going fast in grain markets, now paddy reaches sectors
कुरुक्षेत्र। जिले भर की अनाजमंडियों में न खरीद तेज हो पा रही और न ही उठान, जिसके चलते मंडियां धान से अटी पड़ी है। किसानों को धान डालने की जगह नहीं मिल पा रही है। जहां थानेसर में ही ब्रह्मसरोवर के चारों ओर अस्थाई अनाजमंडियां बन चुकी है वहीं शहर के वीआईपी रोड भी अनाजमंडी का रूप ले चुका है। करीब दो किलोमीटर के दायरे में रोड पर दोनों ओर धान की ढेरियां पड़ी हुई है। हालात यहां तक बिगड़ चुके हैं कि अब अनाजमंडी से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित सेक्टर 10 के पार्किंग एरिया में भी अस्थायी अनाजमंडी लग चुकी है। किसान धान डालने के लिए शहर में कहीं भी जगह तलाश करने को मजबूर है तो वहीं वहीं उठान कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार तक जहां जिले भर की अनाजमंडियों में सात लाख 32 हजार 250 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है तो वहीं मंगलवार के दिन भी एक लाख 80 हजार 670 क्विंटल धान खरीदा गया। वहीं अब तक उठान महज एक लाख 41 हजार 360 क्विंटल धान का हो पाया है। उधर जिले की आधा दर्जन से ज्यादा मंडियों व खरीद केंद्रों पर धान खरीद शुरू ही नहीं हो पाई है। इनमें अजराना कलां, भौर सैयदा, बोढनी, कराह साहिब, लुखी, मलिकपुर व नीमवाला शामिल है। डीएफएससी सुरेंद्र सैनी का कहना है कि खरीद व उठान कार्य को लगातार सुचारू किया जा रहा है। भरसक प्रयास है कि किसानों व आढ़तियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन




आढ़तियों को भी झेलनी पड़ रही परेशानी : दौलत बसंल
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दौलत राम बंसल का कहना है कि कुरुक्षेत्र की अनाजमंडी में ही साढ़े पांच लाख क्विंटल से ज्यादा धान पड़ा है। न खरीद और न ही उठान की व्यवस्था बेहतर हो पा रही है। इसका खामियाजा आढ़तियों के साथ-साथ किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed