{"_id":"65a9aeb4061d5bb0f703f664","slug":"life-affected-by-cold-and-cold-wave-beneficial-for-wheat-crop-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-12346-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ठंड व शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ठंड व शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। दिनभर धूप न निकलने से ठंड प्रकोप दिन भी जारी रहा। ठंड से बचने के लिए सुबह से ही लोग अपने घरों में दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते भी नजर आए। ठंड व शीतलहर के प्रकोप के असर से बाजार में रौनक भी गायब रही। जिसका सीधा असर दुकानदारों की आमदन पर भी रहा।
वहीं लगातार बढ़ रही ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद होने से किसानों के चेहरे खिले हुए है। गांव जलबेहडा के किसान राजेश शर्मा, कृष्ण कुमार का कहना है कि शीतलहर चलने व धूप न निकलने से तापमान में खासी गिरवट दर्ज की गई है। जो गेहूं की फसल के लिए वरदान के समान है।
ठंड से गेहूं के पौधे को भरपूर मात्रा में नाइट्रोजन प्राप्त होती है, जिससे गेहूं का पौधा ऊपर जाने की बजाए फुटाव अधिक करता है जिसका सीधा असर गेहूं की पैदावार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में यही गिरावट रही तो इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार होने का अनुमान है। वहीं ठंड का कुछ फसलों पर विपरीत असर पर दिखाई दिया है। अधिक ठंड व शीतलहर का आलू की फसल पर विपरीत असर पड़ता है। ठंड के प्रकोप से आलू का पौधा सूख जाता है जिससे आलू निकासी काफी प्रभावित होती है। इसके अलावा दुधारू पशुओं पर भी ठंड का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है।