{"_id":"6483975dd5c4605e3d072256","slug":"lets-have-fun-o-king-of-khatu-devotees-dance-on-the-bhajan-kurukshetra-news-c-18-1-144995-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धूम मजा जाईयों ओ खाटू के राजा ....भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धूम मजा जाईयों ओ खाटू के राजा ....भजन पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री श्याम बाला जी सेवा संघ द्वारा वीरवार रात्रि सेक्टर पांच में चौथा भव्य श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्याम सेवक दिनेश गोयल ने बताया कि पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा,लाडवा विधायक मेवा राम सहित आयोजक मदन लाल गोयल,ज्ञानो देवी,आशीष गोयल,विजय रानी और अंशुल गोयल ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गायक हर्ष गोयल और लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम जी के भजनों के साथ साथ हनुमान जी के भी भजन सुनाए।
जय श्री श्याम कहने की अब आदत हो गई है ..., कीर्तन में धूम मजा जाईयों ओ खाटू के राजा .., जिनको-जिनको सेठ बनाया वो क्या रिश्तेदार हैं, हारे के सहारे आजा और खाटू वाले श्याम बिहारी कलयुग में है महिमा तुम्हारी... इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। खाटू श्याम के बारे में विख्यात है कि आज भी वे माता को दिए वचन के अनुसार इस संसार में हारने वाले इंसान का साथ देते है। इनके दरबार में जो हार कर जाता है, जीत कर वापिस आता है। दिनेश गोयल ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य श्री श्याम प्रभु एवं बाला जी प्रचार प्रसार करना है।
संघ द्वारा दो दिवसीय तीसरी खाटू श्याम दर्शन यात्रा शुक्रवार तड़के खाटू धाम राजस्थान के लिए रवाना हुई। श्याम आरती में अजय शर्मा, संजय गर्ग,दिवाकर बंसल,उमेश,दीपक चंद,संजय सैनी,पारस सरदाना,विशाल गर्ग,प्रमोद बंसल,यश,श्याम जुनेजा,जितेन्द्र मिगलानी,सतपाल गर्ग,सुमित बंसल,मुखी लाल और रीटा गोयल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।