फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   lenter drop, one dead, four injured, kurukshetra

लेंटर गिरने से एक की मौत, चार जख्मी

Wed, 07 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 07 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
lenter drop, one dead, four injured, kurukshetra
लेंटर ‌िगगिरा - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मा कालोनी में एक कमर्शियल साइट पर निर्माण के दौरान लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मंगलवार को यह घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। यहां लेंटर गिरने के बाद पांच मजदूर मलबे के नीचे दब गए। लोगों की मदद से एक-एक कर घायल मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाला गया और इसी बीच पुलिस और जिला अस्पताल की एंबुलेंस सेवा को सूचित किया गया था। मजदूरों को मलबे में निकालने से पहले एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी थी।

विज्ञापन


इसके बाद करीब दो घंटे तक मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे पांचवें मजदूर को बाहर निकाला गया। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नरेंद्रपाल मलिक और सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जब थानेसर नगर परिषद के भवन निरीक्षक रमेश कुमार से उक्त निर्माणाधीन भवन की परिषद से एनओसी के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने जानकारी देने से कन्नी काट ली।
विज्ञापन


रामू की मौत और साथी गंभीर रुप से जख्मी
लेंटर गिरने से प्रवासी मजदूर गांव गोबिंदगढ़ वासी रामू की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र की पटियाला कालोनी वासी मोहम्मद अहमद,फौजी कालोनी वासी मनोज मंडल, ठेकेदार गोपाल एवं गोबिंदगढ़ वासी ओपिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मूल रुप से बिहार के रहने वाले हैं। ओपिंदर और मनोज मंडल ने बताया कि लेंटर डालते समय एक बल्ली टूट गई थी,उसे लगाते समय तो अचानक लेंटर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम बनाया जा रहा था
कुरुक्षेत्र रेलवे रोड स्थित विशाल साइकिल नाम की एक फर्म की ओर से ब्रह्मा कालोनी के रिहायशी इलाके में गोदाम बनाया जा रहा था। बताया गया है कि इस गोदाम पर पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। लेंटर के लिए मैटीरियल बनाने वाली मशीन को चलाने वाले घटना के प्रत्यक्षदर्शी शंभू ने बताया कि वह छत के ऊपर था। अचानक बल्ली टूट गई और साइट पर काम रहे ठेकेदार सहित पांच मजदूर जख्मी हो गए। शंभू ने बताया कि इन पांच लोगों में से एक लेंटर के ऊपर था,जबकि चार मजदूर नीचे काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed