फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Legal action will be taken against black marketing of fertilizers and selling of substandard products: Dr. Suresh

खाद की कालाबजारी व घटिया उत्पाद बेचने पर होगी कानूनी कार्रवाई : डाॅ. सुरेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Legal action will be taken against black marketing of fertilizers and selling of substandard products: Dr. Suresh
बाबैन। खाद विक्रताओं की बैठक लेते सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डाॅ.सुरेश कुमार। स्वयं - फोटो : shiv tripathi
बाबैन। कृषि विभाग की ओर से खाद विक्रेताओं व खंड़ कृषि कार्यालय में कृषि अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार ने कहा कि सभी खाद विक्रेता उच्च क्वालिटी के उत्पाद की बिक्री के साथ खाद का वितरण सही ढंग से करें और खाद के साथ किसी अन्य उत्पाद को लगाकर न बेचें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी खाद विक्रेता की खाद की कालाबजारी की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने खाद विक्रेताओं से कहा कि वे दुकान पर आने वाले किसानों को भी खाद का अधिक मात्रा में उपयोग न करने की सलाह दें ताकि धरती की उपजाऊ शक्ति को बचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि कार्यालय में बैठक के दौरान कृषि अधिकारियों से कहा कि वे किसानों को खाद का संतुलित मात्रा में उपयोग करने के प्रति जागरूक करें क्योंकि खाद का अधिक मात्रा में प्रयोग करने से धरती की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे डीएपी की जगह एनपीके या एसएसपी का उपयोग भी कर सकते हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी कुमार सिंगला, अनिल कुमार, पुलकित कुमार, महेश कुमार, जय प्रकाश संघौर, नीरज कुमार, रोहताश, अनिल सैनी, मुनीश कुमार, राकेश कुमार, रणबीर, सुभाष, चरण सिंह, कृष्ण लाल, अशोक कुमार और अन्य खाद विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed