फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Left collar, escaped prisoner

रह गया कॉलर, भाग गया कैदी

Wed, 04 Jun 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 04 Jun 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डकैती और अपहरण जैसे संगीन अपराधों में वांछित खूंखार अपराधी देवेंद्र सिंह उर्फ लिल्लू मंगलवार को पेशी से लौट कर कुरुक्षेत्र जेल के सामने रोहतक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस और जिला कारागार में हड़कंप है। देखते ही देखते जिला जेल के सामने पुलिस का जमावड़ा लग गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी थी, लेकिन देवेंद्र उर्फ लिल्लू का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


वहीं जिन पुलिस वालों से छूट कर उक्त कैदी फरार हुआ है, रोहतक पुलिस के उच्चाधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र जेल में सजा काट रहे कैदी देवेंद्र को रोहतक पुलिस एक मुकदमे के सिलसिले में रोहतक ले गई थी। जहां पेशी के बाद वापस उसे कुरुक्षेत्र जिला जेल में छोड़ने आई थी। इस दौरान जैसे ही रोहतक पुलिस ने उसे कुरुक्षेत्र जिला जेल के सुपुर्द करने के लिए वैन से बाहर उतारा, आरोपी मौके का फायदा उठाकर तीन पुलिसकर्मियों से हाथापाई करता मौके से फरार होने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि 25 वर्षीय देवेंद्र  सोनीपत के गांव कामी का निवासी है। विभिन्न मामलों के चलते यह सात साल की सजा कुरुक्षेत्र जिला जेल में काट रहा था। घटना के समय पुलिस वालों से हाथा-पाई के दौरान आरोपी की कमीज और मिर्च हल्दी लगा रुमाल जिला जेल के बाहर छूट गया।

प्रत्यक्षदर्शी पूर्ण चंद ने बताया कि मंगलवार करीब सवा तीन बजे रोहतक पुलिस की वैन कुरुक्षेत्र जिला कारागार आकर रुकी थी। इसमें से एक कैदी पुलिस के साथ उतरा था, कैदी ने सफेद कमीज और नीली पेंट पहनी थी, हरियाणा पुलिस के दो कर्मियों ने उसे कॉलर और बाजू से पकड़ा था।

आरोपी ने अचानक इन दोनों को धक्का देकर गिरा दिया और छूटते ही पैदल भाग निकला। हालांकि तीन पुलिसकर्मी उसके पीछे भागे थे, लेकिन उक्त कैदी तब तक इनके हाथ निकल चुका था। पूर्णचंद ने बताया कि आरोपी और पुलिस के बीच हाथा-पाई में उसकी कमीज व रुमाल घटनास्थल पर ही गिर गए।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कुरुक्षेत्र मुख्यालय के डीएसपी सतीश गौतम के अनुसार तुरंत प्रभाव से पुलिस को अलर्ट कर दिया है। पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी की तलाश में पुलिस जुटी है। उन्होंने बताया कि कैदी देवेंद्र सिंह पर अपहरण-डकैती के करीब 21 मामले दर्ज हैं और वह कुरुक्षेत्र कारागार में सात साल की सजा काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed