फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Leave home on 26th and 27th only if necessary, buses will not be available on long routes

Kurukshetra News: जरूरी हो तभी 26 और 27 को घर से निकलें, लंबे रूट पर नहीं मिलेंगी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Leave home on 26th and 27th only if necessary, buses will not be available on long routes
कुुरुक्षेत्र। सीईटी के लिए परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग जहां कमर कस चुका है वहीं अब सामान्य यात्रियों की भी दोनों दिन मुश्किलें बढ़ने वाली है। ऐसे में जरूरी होने पर ही घरों से निकलना चाहिए। स्थानीय रूटों से बसों को हटाकर केंद्रों तक जाने के लिए व्यवस्था की गई है। ऐसे में लंबे व ग्रामीण रूटों पर बसों के पहिए थमेंगे।
विज्ञापन

पिहोवा रूट पर बसों के करीब 60 चक्कर है इनमें से विभाग करीब 40 चक्कर होंगे। ऐसे ही यमुनानगर, दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार के अलावा लंबे रूटों पर जाने वाली बसों को बंद रखा जाएगा लेकिन लोकल रूटों पर बसों के बंद होने से ग्रामीण एरिया के लोग कैसे बस स्टैंड परिसर व अस्थाई बस स्टैंड तक जाएंगे।
विज्ञापन

उधर रोडवेज विभाग ने सीईटी की गंभीरता को देखते हुए वीरवार को दफ्तरों में बैठे 36 कर्मचारियों के रूट के आदेश कर दिए। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों के दो दिन के अवकाश भी रदद कर दिए। विभाग ने परीक्षार्थियों के लिए 26 व 27 तारीख के लिए 585 बसों की ड्यूटी रूट के लिए लगाई। विभागीय अधिकारी की माने तो दो दिन 85 प्रतिशत रूट बंद रहेंगे। सभी बसों की परीक्षा केंद्र के लिए ड्यूटी लगाई गई है। जिले में परीक्षा के लिए 41 केंद्र बनाए गए है। जिसमें 40 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बच्चों के लिए शहर की धार्मिक व समाजिक संस्थाए भी अपने स्तर पर खाने पीने की सुविधा मुहिया कराने में जुटी है। जाट धर्मशाला ने इसे लेकर पदाधिकारियों की मीटिंग भी बुलाई। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि धर्मशाला में दो दिन रूकने वाले लोगों से ना तो किराया लिया जाएगा और दो दिन भंडारे की सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed