फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Learning to be aware of cyber crime through drama

Kurukshetra News: नाटक के माध्यम से दी साइबर क्राइम से सचेत रहने की सीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Learning to be aware of cyber crime through drama
कुरुक्षेत्र। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर क्राइम के प्रति दर्शकों को सचेत करते कलाकार। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा कला परिषद की ओर से कलाकार प्रतिदिन ब्रह्मसरोवर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रहे हैं। नाटक के माध्यम से जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों से न केवल लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है, बल्कि लोगों को साइबर क्राइम से सचेत रहने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। साइबर क्राइम जैसे विषय पर कलाकार प्रत्येक दिन ब्रह्मसरोवर पर आने वाले पर्यटकों को लुभाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने साइबर क्राइम विषय पर नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार साइबर फ्राड करने वाले अपनी पहचान बदलकर लोगों को अपने झांसे में ले लेते हैं और उनके खाते से पैसे चुरा लेते हैं। इतना ही नहीं फेसबुक या वेबसाइट को हैक करके लोगों की निजी जानकारियां चुराकर उनका दुरुपयोग करते हैं तथा लोगों को ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठ लेते हैं। इन सबसे बचने के लिए पुलिस विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। अपने अभिनय और संगीत के माध्यम से कलाकारों द्वारा बहुत ही रोचकता के साथ लोगों का मनोरंजन करते हुए सामाजिक संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed