{"_id":"69d81d07412b08fff00032b4","slug":"learned-technical-details-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-152965-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तकनीकी बारीकियों को सीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तकनीकी बारीकियों को सीखा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन (सियास्ते) के बीए-बीएड और बीएससी-बीएड के विद्यार्थियों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण छह अप्रैल से आठ अप्रैल तक था। इस शैक्षणिक भ्रमण में संस्थान के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पहले दिन विद्यार्थियों ने आईआईटी रुड़की और राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान का दौरा किया, जहां उन्होंने तकनीकी और वैज्ञानिक बारीकियों को समझा। इसके पश्चात ऋषिकेश में कैंपिंग का आनंद लिया। दूसरे दिन की शुरुआत ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग और पटना वाटरफॉल की ट्रेकिंग के साथ हुई। शाम को विद्यार्थियों ने राम झूला के दर्शन किए और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लेकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।
तीसरे दिन विद्यार्थी देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय सर्वेक्षण विभाग, वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, टपकेश्वर महादेव मंदिर और रॉबर्स केव (गुच्चूपानी) का अवलोकन किया। इस भ्रमण का नेतृत्व डॉ. सुमंत कुमार गोयल ने किया। उनके साथ डॉ. संदीप कुमार, रितु त्यागी और संदीप सांगवान ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संस्थान के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल ने इस सफल भ्रमण के लिए विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी और कहा कि ऐसे दौरे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।