फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   LCLO staged a protest and handed over a memorandum to CM's OSD Kailash Saini

Kurukshetra News: एलसीएलओ ने प्रदर्शन कर सीएम के ओएसडी कैलाश सैनी को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
LCLO staged a protest and handed over a memorandum to CM's OSD Kailash Saini
कुरुक्षेत्र। सीएम के प्रतिनि​धि कैलाश सैनी को ज्ञापन सौंपते एलसीएलओ। संवाद
कुरुक्षेत्र। प्रदेशभर के लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर (एलसीएलओ) ने प्रदर्शन कर रविवार को सीएम प्रतिनिधि कैलाश सैनी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने एलसीएलओ की मांगों पर गंभीरता से चर्चा कर समाधान नहीं निकाला तो अगस्त में बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन

सीटू की राज्य अध्यक्ष सुरेखा ने कहा सरकार ने विज्ञापन निकालकर, लिखित परीक्षा लेकर मेरिट के आधार पर सीपीएलओ नियुक्त किए थे, बाद में पोस्ट का नाम बदलकर कमीशन आधार पर काम का नाम लेकर उन्हें बेकार बैठा दिया। यह पढ़े लिखे नौजवान बच्चों के साथ भद्दा मजाक है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीटू के राज्य महासचिव जयभगवान ने कहा दिसंबर 2023 में क्रिड पंचायत लोकल आपरेटर के लगभग 7500 पदों पर भर्ती की गई थी, जिसके लिए सभी अभ्यर्थियों से एक हजार रुपये फार्म का शुल्क भी जमा करवाया गया था। अभ्यार्थियों ने उपरोक्त पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य कठिन परीक्षा नकारात्मक अंक के साथ दी।
विज्ञापन

परीक्षा का परिणाम आने के बाद 7500 पदों को भरने के लिए विभाग ने सभी नव चयनित उम्मीदवारों को विभाग की साइट पर ही प्रस्ताव पत्र भेजे। विभाग ने सभी नवचयनित उम्मीदवारों को बिना किसी पूर्व सूचना के दो भागो में बांट दिया। आधे उम्मीदवारों को क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर बना दिया और आधे उम्मीदवारों को लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर एलसीएलओ बना दिया। सीपीएलओ को छह हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है, जबकि लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर एलसीएलओ को केवल कमीशन बेस पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह फैसला न केवल गैर कानूनी है, बल्कि नव चयनित उम्मीदवारों के साथ भद्दा मजाक है। कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इस मौके पर एलसीएलओ यूनियन का भी गठन किया गया, जिसमें नीतू करनाल को राज्य प्रधान, पवन पलवल को राज्य महासचिव, नितीश मुरथल को राज्य कोषाध्यक्ष चुना गया। नवीन, सतीश, राकेश, रितु, संदीप, सुशीला, गुरप्रीत को भी यूनियन में जिम्मेवारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed