{"_id":"68d82b2074b3bb90350f3b05","slug":"lclo-employees-union-takes-out-protest-march-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-142908-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एलसीएलओ कर्मचारी यूनियन ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एलसीएलओ कर्मचारी यूनियन ने निकाला रोष मार्च
Sun, 28 Sep 2025 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बैनर तले लघु सचिवालय के सामने एलसीएलओ का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते शहर में रोष मार्च निकाला। साथ ही यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर 29 सितंबर यानी कल से क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उप महासचिव संदीप सांगवान ने समर्थन जताते हुए कहा कि संघ के हर कार्यकर्ता एलसीएलओ आंदोलन के साथ खड़े हैं। जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि जब तक कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया जाता, तब तक जिले के संघ से जुडे़ सभी विभागीय कर्मचारी सहयोग करेंगे। उन्होंने सरकार से बातचीत का आह्वान किया। एलसीएलओ युनियन के महासचिव पवन पलवल ने बताया कि सिटीजन रिसोर्स इन्फोर्मेशन डिपार्टमेंट (क्रिड) व परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण द्वारा सात हजार ग्राम पंचायतों में नियुक्त ये कर्मचारी फैमिली आईडी से जुड़े कार्य जैसे आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व पेंशन वेरिफिकेशन संभालते थे। 2024 विधानसभा चुनाव बाद आईडी बंद कर ड्यूटी से हटा दिया गया। यूनियन ने मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन केवल आश्वासन मिले। एलसीएलओ की राज्य प्रधान नीतू ने कहा कि पद को विज्ञापन अनुसार सीपीएलओ बनाने व ड्यूटी बहाल करने की मांग पूरी हो, वरना आंदोलन तेज होगा। धरने को बिट्टू रंगा, रामेश्वर आजाद, दयानंद, राकेश कुमार, दीपक कुमार व सुरेंद्र यादव ने संबोधित किया।