फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Launch of new bus-mounted street lights, Kurukshetra

नए बस स्टैंड पर लगी स्ट्रीट लाइट्स का शुभारंभ

Sun, 24 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 24 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Launch of new bus-mounted street lights, Kurukshetra
उद्धाटन करते विधायक सुधा। - फोटो : Amar Ujala
 थानेसर हलका के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य शुरू करने के लिए करीब 320 करोड़ के टेंडर जारी कर दिए गए है। इतना ही 220 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पाइप लाइन में है। विधायक सुभाष सुधा शनिवार को पिपली रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्ट्रीट लाइटस का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले विधायक ने पिपली से नए बस स्टैंड तक एलइडी स्ट्रीट लाइटस का शुभारंभ किया। इस प्रोजेक्ट को पिपली से थर्ड गेट तक पूरा किया जाना है और इस कार्य पर करीब एक करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में पिपली से थर्ड गेट तक एलईडी की लाइटस लगने से 75 प्रतिशत बिजली की बचत  होगी। उन्होंने कहा कि एक साल तक राज्य सरकार की तमाम परियोजनाओं को धरातल पर देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर के चलते पानी जैसी योजनाओं का काम जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने सिविल अस्पताल का विस्तार करने के कार्य को भी हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा 12 कॉलोनियों में सीवेेज लाइन बिछाने के लिए 10 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छिंदा, साहिल सुधा, पार्षद विशाल शर्मा, दीपक सिडाना, राधे श्याम बधवा, रमेश सुधा, सुशील राणा, अमीर चंद, सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed