फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   last night storm in kurukshetra

रात को आए तेज तुफान से मचाया तांड़व, सड़कों पर बिखरे पेड़, बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
last night storm in kurukshetra
बाबैन क्षेत्र के गांव रामनगर-156, पटाकमाजरा, भूखड़ी सहित कई गांवों में बीती रात आए भारी तूफान ने पेड़, बिजली के खंभों और मकानों पर रखी चादरों को भारी नुकसान पहुंचाया। सड़क किनारे और खेतों में खड़े सैकड़ों पेड़ गिर गये, जिसकी वजह से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं और फसल को नुकसान पहुंचा। इन गांवों में कई जगहों पर बिजली के खंभें टूट जाने के कारण बिजली की सप्लाई बाधित रही, जिसकी वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रास्तों को खोलने के लिए लोकनिर्माण विभाग और वन विभाग की टीमें मौके पर न पहुंचने के कारण रास्ते खोलने के लिए लोगों को स्वयं भारी मशक्कत करनी पड़ी। पटाक माजरा के मनोज कुमार और राहुल कुमार, रामनगर-156 के जितेंद्र सिंह, भूखड़ी के परविंद्र सिंह ने बताया कि रात के समय आए भारी तूफान ने वृक्षों और बिजली के खंभों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि रामनगर 156 से भूखड़ी जाने वाली पुरी सड़क पर सैकड़ों पेड़ टूट गए हैं, जिससे इस रोड पर आवागमन बंद हो गया हे। उन्होंने बताया कि बिजली के खंभेे टूट जाने के कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई है, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों के अलावा पशुओं के लिए भी पीने के पानी की भारी दिक्कत पैदा हो गई है। लोगों ने बिजली विभाग से गुहार लगाई है कि बिजली की सप्लाई जल्द से जल्द बहाल की जाए, ताकि लोगों को पीने के पानी के अलावा धान की फसल के लिए पानी की कोई समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed