{"_id":"5f67968f8ebc3e7c991b3b06","slug":"last-day-of-online-registration-for-admission-in-various-colleges-of-the-city-kurukshetra-news-knl448697178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विभिन्न कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विभिन्न कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले का सपना संजोकर बैठे 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए आज अंतिम दिन है। 21 सितंबर तक ही विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर पाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिला पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का मौका नहीं मिलेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिलों का पोर्टल 21 सितंबर के बाद बंद हो जाएगा और इसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि डीएन कॉलेज कुरुक्षेत्र, बीपीआर कॉलेज, आर्य कन्या कॉलेज शाहाबाद सहित अन्य महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
ढांड रोड ज्योतिसर स्थित द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण पुनियानी ने कहा कि 12वीं पास जो भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। उसके लिए उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के कोई भी विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाएगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। उन्होंने कहा कि कई अभिभावक और विद्यार्थी जागरूकता के अभाव में अब भी कॉलेजों में जाकर दाखिला लेेने की प्रक्रिया ही मान रहे हैं, जबकि पूरी प्रक्रिया को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन किया गया है। इसलिए जिन भी विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिला लेना है उन्हें ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।
कॉलेज में लगाया हेल्प डेस्क
द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. रितु चौधरी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की दाखिला लेने में मदद करने के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, ताकि किसी भी विद्यार्थी को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने में परेशानी का सामना न करना पड़े। डॉ. रितु ने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से कॉलेज स्टाफ विद्यार्थियों की ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने में मदद कर रहे हैं और साथ में ही कॉलेज में दिए जा रहे कोर्सों की जानकारी भी दी जिनमें बीए (120 सीट) बीएससी (60 सीट) बीकॉम (120 सीट) बीसीए (60सीट) एवं बीबीए(60 सीट) हैं।