फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Last chance to fill UG-PG private exam form in KU

Kurukshetra News: कुवि में यूजी-पीजी प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने के लिए अंतिम मौका

Fri, 06 Mar 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 06 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Last chance to fill UG-PG private exam form in KU
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने मई-जून में होने वाली यूजी और पीजी (वार्षिक) परीक्षाओं के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। प्राइवेट अभ्यर्थियों के परीक्षा फार्म भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। मई-जून में आयोजित होने वाली परीक्षाएं, फुल पेपर, रीअपीयर, कंपार्टमेंट, एडिशनल, इंप्रूवमेंट, पूर्व छात्र के लिए परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने के लिए आईयूएमएस पोर्टल 23 दिसंबर को ही खोल दिया गया था। ऑनलाइन फॉर्म 11 मार्च तक 500 रुपये देरी शुल्क के साथ जमा होंगे। उसके बाद 12 मार्च से एक हजार रुपये लेट फीस हो जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि जो अभ्यर्थी परीक्षा फार्म भरने से चूक गए हैं वे विलंभ शुल्क के साथ आईयूएमएस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा फार्म भर सकते हैं। नौ अप्रैल से 30 अप्रैल तक 5000 रुपये, एक मई से 10 मई तक 10 हजार रुपये और 11 मई से 20 मई तक 12 हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म भरे जा सकेंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्र भी आईयूएमएस पोर्टल पर जाकर अपने री-अपीयर फार्म जमा कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने बीएड प्रथम या द्वितीय वर्ष नियमित या दूरस्थ शिक्षा से पास किया है और अतिरिक्त श्रेणी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने परीक्षा फार्म और शुल्क संबंधित कॉलेज के माध्यम से ही जमा करने होंगे। इसके लिए विस्तृत निर्देश और कार्यक्रम बाद में जारी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूजी और पीजी के रेगुलर विद्यार्थी अपने कॉलेज के माध्यम से प्राइवेट अभ्यर्थी के रूप में किसी भी श्रेणी में आवेदन नहीं कर सकते। वहीं बीएड अतिरिक्त श्रेणी के फार्म कॉलेज के माध्यम से ही जमा होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ने बताया कि मई-जून 2026 सत्र के लिए बीएड कार्यक्रम की अतिरिक्त (एडिशनल) श्रेणी के परीक्षा फार्म प्राइवेट माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के शुरु होने पर फॉर्म भरने पर पहली परीक्षाओं से रहना होगा वंचित

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जो छात्र परीक्षा शुरू होने के बाद फार्म जमा करेंगे, वे पहले हो चुकी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे और केवल बाकी विषयों की परीक्षा दे सकेंगे। विद्यार्थियों को समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डेटशीट और अन्य जानकारी देखते रहना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीएड अतिरिक्त श्रेणी के परीक्षा फार्म प्राइवेट माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे और इन्हें संबंधित कॉलेज के माध्यम से ही जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed