फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Larvae found at 526 places, department started fogging

Kurukshetra News: 526 स्थान पर मिला लार्वा, विभाग ने शुरू की फॉगिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Larvae found at 526 places, department started fogging
कुरुक्षेत्र। ग्रामीणों को दवा वितरित करती स्वास्थ्य कर्मी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। पिछले 24 घंटे से मौसम परिवर्तनशील है। सोमवार को सूर्य देव की तेज तपीश के साथ वातावरण में गर्माहट बढ़ी। तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में 86 प्रतिशत उमस रही। तेज धूप और उमस ने आमजन का खूब पसीना निकाला।
विज्ञापन

महामारी जांचकर्ता बिंदू राय का कहना है कि ऐसे मौसम में डेंगू के मच्छर का लार्वा काफी मात्रा में पनपता है। सप्ताहभर वातावरण में गर्माहट के कारण डेंगू के मच्छर काफी संख्या में पनप सकते हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 526 जगहों पर लार्वा नष्ट कराया। इसके साथ ही 12 लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बारिश के कारण पिछले 20 दिनों से जिलेभर में फॉगिंंग बंद कर रखी थी। विभाग की टीमें जलभराव के स्थान पर मिट्टी के तेल व दवा का छिड़काव करा रहे थे। मौसम साफ होने पर अब विभाग ने क्षेत्र में फॉगिंंग भी शुरू करा दी है। सोमवार को टीम ने सेक्टर आठ, सेक्टर 13 और आयुर्वेदिक कॉलेज में फोगिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed