फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Langar service was organized to help the victims in the flood affected area Dera Baba Nanak

Kurukshetra News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डेरा बाबा नानक में पीड़ितों की मदद के लिए लगाई लंगर सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Langar service was organized to help the victims in the flood affected area Dera Baba Nanak
पिहोवा। डेरा सचखंड ईशर दरबार जरासी की ओर से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डेरा बाबा नानक में पीड़ितों की मदद के लिए लगातार लंगर सेवा जारी है। बाबा मणि सिंह के नेतृत्व में डेरा सेवादारों ने प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर उन्हें भोजन वितरित किया।
विज्ञापन

बाबा मणि सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन संत बाबा मान सिंह ने अपने जीवन काल में केरल व महाराष्ट्र से लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए लंगर लगाकर उनकी मदद की। उन्हीं की शिक्षाओं पर चलते हुए संगत सेवा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि जालंधर के पास बेगोवाल, नग्गल लुबाणा, सलेमपुर, जालापुर, फट्टा कुल्ला में लगातार अटूट लंगर जारी है। डेरा जरासी में सेवादार लंगर की साम्रगी एकत्रित करने में जुटे हुए हैं। यदि कोई व्यक्ति सेवा करना चाहता है तो वह डेरे में अपनी सामग्री की सेवा पहुंचा सकता है। यहां से ट्रकों में इसे भरकर पंजाब में पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा। प्रधान गुरचरण सिंह ने कहा कि पशुओं के लिए चारा, खल, फीड, त्रिपालें, डीजल आदि की सेवा संगत से उपलब्ध कराने की अपील की ताकि इसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों तक भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed