{"_id":"664beb2a86bed91b6709ce1a","slug":"land-mafia-took-over-the-schools-at-some-places-and-police-at-some-places-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-118458-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्कूलों में कहीं भूमाफिया तो कहीं पुलिस ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्कूलों में कहीं भूमाफिया तो कहीं पुलिस ने किया कब्जा
Tue, 21 May 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 21 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देवीदासपुरा में हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से राज्य प्रधान हरिओम राठी व राज्य महासचिव बलजीत पूनिया ने की। बैठक में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिवों ने हिस्सा लिया।
बैठक में शिक्षकों से लिए जा रहे गैर शैक्षणिक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रधान राजपाल कालड़ा ने कहा कि देवीदासपुरा स्कूल के खेल मैदान पर भू माफिया द्वारा कब्जे किए गए हैं। कब्जे के लिए रेत, बजरी, कोरसेंट व मिट्टी रखी हुई है। इस बारे में कई बार कहने पर भी कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा। वहीं सेक्टर पांच के स्कूल भवन पर पुलिस विभाग ने कब्जा किया हुआ है, जिसे हटवाए जाने की जरूरत है।
कालड़ा ने बताया कि बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जैसे कि मेडिकल कैशलेस सुविधा प्रदान करने, योग्यता के आधार पर जेबीटी टीचरों की टीजीटी व पीजीटी पर पदोन्नति करना, सेक्टर पांच में (हुड्डा ) हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा बनाए गए स्कूल भवन पर पुलिस विभाग का कब्जा हटवाने के बारे में जल्द ही मुख्यमंत्री व शिक्षा निदेशक से मुलाकात करने, अध्यापकों के स्थानांतरण होने पर बहुत से स्कूलों में अध्यापक ही नहीं रहे, यमुनानगर में तो 70 प्रतिशत स्कूल बिल्कुल खाली हो गए प्रमुख हैं। विद्यालय संबंधित इत्यादि बहुत सी समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य रूप से राज्य संरक्षक वीरेंद्र रोहिला, राज्य कोषाध्यक्ष चतर सिंह, कैथल के जिला अध्यक्ष बलजीत गोपेरा, हिसार अध्यक्ष वीरेंद्र, महासचिव रणवीर, कुरुक्षेत्र महासचिव राजेश सैनी, महावीर भारद्वाज, राजेंद्र सैनी, संजीव बतान, नवदीप, प्रवीण कौशिक, दिनेश कोचर, डाॅ. वीरेंद्र आचार्य, अनिल पलवल आदि मौजूद रहे।