फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lala Lajpat Rai memorial to be built soon in Dharmanagari

Kurukshetra News: धर्मनगरी में शीघ्र बनेगा लाला लाजपत राय स्मारक

Tue, 27 Jun 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 27 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lala Lajpat Rai memorial to be built soon in Dharmanagari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र द्वारा सेक्टर आठ में संस्था को करीब एक हजार वर्ग गज का प्लाट दिलवाने में सहयोग के लिए विधायक सुभाष सुधा एवं श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की पुरानी कार्यकारिणी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। इस दौरान प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने विधायक से लाला लाजपत राय स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की, जिसे विधायक ने स्वीकार कर लिया।
विधायक ने कहा कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत नगर की एक ऐसी संस्था है जो दूसरी समाज सेवी संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। संस्था द्वारा तीन विद्यालयों एवं दो वातानुकूलित धर्मशालाओं का संचालन किया जाता है। इसके साथ साथ पैथ लैब, फिजियोथेरेपी सेंटर, डिस्पेंसरी, कंवर बलजीत सिंह पुस्तकालय इत्यादि का संचालन भी किया जाता है, जो कि सभी संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक ने समाज सेवा के कार्यों में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आरडी गोयल ने कहा कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत नगर की सबसे प्राचीन संस्था है। रत्न लाल बंसल ने संस्था के इतिहास की जानकारी दी। दयानंद महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डाॅ. शशी मित्तल ने महिला संघ एवं श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल ने युवा विंग के गठन की मांग उठाई। धर्म पाल सिंगला ने महाराजा अग्रसेन भवन को भव्य बनाने के लिए हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया। निशी गुप्ता ने समाज को राजनीति में भाग लेने का आह्वान किया। मंच संचालन राजेश सिंगला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुरानी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को उनके सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। समाजसेवी सौरभ चौधरी एवं हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान डॉ नरेंद्र पाल गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान पट्टिका के माध्यम से सम्मान किया गया। युवा नेता विशाल सिंगला, भाजपा नेता महेंद्र सिंगला एवं कृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान हंस राज सिंगला ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक गर्ग, भरत लाल भरतू, अंशुल बंसल, विनोद जिंदल, विपिन जिंदल, रविंद्र अग्रवाल, मुकेश मित्तल, भूषण गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, रमेश गोयल, जंग बहादुर सिंगला, संजीव गर्ग, रेखा गर्ग, रूचिका बंसल, मीना, स्वाति गुप्ता, कार्यक्रम आयोजन समिति से मुनीष मित्तल, विनय गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed