{"_id":"68d5969ecc9860a66509ae90","slug":"lakshmana-cut-off-shurpanakhas-nose-and-rama-killed-khardushan-kurukshetra-news-c-244-1-sknl1016-144465-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा के नाक, राम ने किया खरदूषण का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा के नाक, राम ने किया खरदूषण का वध
Fri, 26 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:03 AM IST
सार
पानीपत के आईबी कॉलेज प्रांगण में आयोजित रामलीला में लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने और राम द्वारा खरदूषण वध का मंचन हुआ। दर्शकों ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए और भीड़ लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा द्वारा आईबी कॉलेज प्रांगण में आयोजित रामलीला में लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी राम ने खरदूषण का वध किया। इस दौरान दर्शकों ने राम के जयकारे भी लगाए।
दंडक वन में श्रीराम, सीताजी व लक्ष्मण जी के विश्राम काल में बहुत ही डरावना राक्षसी का रूप धारण कर श्रीराम जी को डराने लगी व शादी का प्रस्ताव रखा। श्रीराम द्वारा इंकार करने पर वह सुंदरी शूर्पणखा बन कर आई व बोली कि मैं हूं विश्व सुंदरी पहना दो मुझे मुंदरी। इस प्रकार रिंग सेरेमनी का प्रस्ताव जब श्रीराम जी के समक्ष रखा तो उन्होंने कहा कि मैं शादी शुदा हूं, तब वह लक्ष्मण जी पर डोरे डालती रही। जब कोई सफलता न मिली तो फिर राक्षसी रूप बना कर सीताजी पर झपटने लगी। तब उसकी निर्लज्जता देख लक्ष्मण जी ने उसकी नाक काट दी। अपनी कटी नाक लेकर वह खर दूषण के पास गई व बदला लेने की लिए उकसाया। अंततः खरदूषण श्रीराम जी पर आक्रमण करने को तैयार हो गया। दोनों के मध्य भीषण युद्ध हुआ और श्रीराम जी के तेज बाण से खरदूषण मारा गया। शूर्पणखा भाई लंकाधिपति रावण को वृतांत बताने लंका के चली जाती है। सभा के महामंत्री युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को श्री सीता हरण व रावण जटायु के महा संग्राम की लीला दिखाई जाएगी। दर्शकों की भीड़ दिनोदिन बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर परमवीर ढींगरा, युधिष्ठिर शर्मा, जगदीश शर्मा, सन्नी पाहुजा, जगदीश चराया, दीपक मुखीजा, दुर्गेश शर्मा, सौरव चावला मौजूद रहे।