फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lakhs cheated on the pretext of earning huge profits by investing in the company

Kurukshetra News: कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated on the pretext of earning huge profits by investing in the company
कुरुक्षेत्र। कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र शर्मा ने दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि जनवरी 2023 में वह अपने दोस्त के माध्यम से अमरीक सिंह व उनकी पत्नी राजवंत कौर निवासी पिहोवा से मिला था। उन्होंने बताया था कि वे अन्य लोगों के साथ मिलकर पेटेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम का उपयोग कर कंपनी व विदेशी मुद्रा निवेश और व्यापार करने के व्यवसाय में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कंपनी मुख्य रूप से यूके आधारित है और अब भारतीय बाजार में प्रवेश कर रही है और निवेशकों और चैनल भागीदारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इस मुलाकात के बाद आरोपियों ने उन्हें व्हाटसएप पर कॉल करना शुरू कर दिया और समझाने लगे कि कंपनी कैसे काम करती है और अपने ग्राहकों, निवेशकों के लिए धन पैदा करती है। उन्हें मुद्रा व्यापार प्रति माह आठ फीसदी रिटर्न दे रहे हैं। वह उनके झांसे में आ गया और अलग-अलग समय पर लाखों रुपये उनके पास निवेश कर दिए। इसके बाद उन्हें कुछ माह तक फायदा भी मिला लेकिन अक्तूबर 2023 के बाद कोई रिटर्न नहीं दिया गया। इस पर जब संपर्क किया जाने लगा तो उन्हें धमकी दी जाने लगी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कनाडा भेजने की आड़ में 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
कुरुक्षेत्र। एक युवक को कनाडा भेजने की आड़ में 20 लाख की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। बिहोली गांव निवासी सुभाष चंद ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पानीपत सेक्टर 18 निवासी पाल सिंह व उसकी पत्नी जसविंद्र कौर ने उसके भतीजे प्रिंस को कनाडा भेजने का भरोसा दिया था, जिसके लिए उन्होंने उनसे अलग-अलग समय पर 20 लाख रुपये ले लिए लेकिन कई माह तक प्रिंस को कनाडा नहीं भेजा गया और बहानेबाजी की जाती रही। उन्होंने एक स्वीकृति पत्र भी दिया जो फर्जी निकला। जब उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है तो दी गई रकम वापस देने को कहा लेकिन आरोपियों ने इन्कार कर दिया और धमकी भी दी जाने लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टडी वीजा लगाने के नाम पर छह लाख ठगे
कुरुक्षेत्र। एक युवक का ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा लगाकर छह लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला पुलिस दरबार पहुंचा है। जोगना खेड़ा गांव निवासी सुखबीर सिंह ने आरोप लगाते हुए शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे साहिल को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। उनकी मुलाकात दीपक, व उनके पिता जोगिंद्र सिंह से हुई तो उनके साथ 20 लाख में काम करने का सौदा तय हुआ। आरोपियों ने कहा कि आधी रकम पहले व आधी बाद में देनी होगी। बात तय होने पर दस्तावेज भी ले लिए और अलग-अलग समय पर आरोपियों को करीब छह लाख रुपये भी वर्ष 2023 में दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने साहिल को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा और न ही दी गई रकम लौटाई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed