फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ladwa will be developed on the lines of CM City: Suman Saini

लाडवा को सीएम सिटी की तर्ज पर किया जाएगा विकसित : सुमन सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ladwa will be developed on the lines of CM City: Suman Saini
बाबैन। गांव कलालमाजरा में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी का स्वागत करते
बाबैन। मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा विधानसभा क्षेत्र को सीएम सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में लाडवा के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं की हैं। ये विचार हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने गांव कलालमाजरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांवों के विकास से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। अब तक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कई योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में युवाओं को सरकारी नौकरी पाने के लिए अब किसी विधायक या मंत्री की सिफारिश की जरूरत नहीं है। योग्यता और मेरिट के आधार पर पारदर्शी ढंग से नौकरियां मिल रही हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, अमरेंद्र सिंह, शिव गुप्ता, चेयरमैन जसविंद्र जस्सी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed