फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ladwa subdivision officer Anil Yadav falls, transferred

लाडवा उपमंडल अधिकारी अनिल यादव पर गिरी गाज, तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ladwa subdivision officer Anil Yadav falls, transferred
हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वाड नेे आरटीए अधिकारियों की रेकी कर ट्रांसपोर्टरों को जानकारी देने के आरोप में लाडवा एसडीएम के रीडर मनजीत सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ थाना सदर पीपली में केस दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के 48 घंटे के भी लाडवा उपमंडल अधिकारी पर भी इसकी गाज गिरी और उनका लाडवा से तबादला हो गया।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले सीएम फ्लाइंग ने लाडवा में एक ही रात में तीन दर्जन से अधिक ओवरलोड वाहनों के चालान काटे थे। उस समय भी शहरवासियों, सामाजिक संस्थाओं और कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह ने लाडवा प्रशासन पर सांठगांठ के गंभीर आरोप लगाए थे। तभी से लाडवा प्रशासन सीएम फ्लाइंग स्क्वाड के रडार पर था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीएम फ्लाइंग स्क्वाड में कार्यरत सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने अपनी टीम सहित पिपली एरिया में तीन आरोपियों अमरजीत निवासी ज्योति नगर, जश्नप्रीत निवासी अजराना कलां और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। जब भी विभाग के अधिकारी वाहन सहित चेकिंग के लिए निकलते थे तो आरोपी उसकी जानकारी ट्रांसपोर्टरों को देते थे, ताकि ट्रांसपोर्ट अपने वाहनों सहित इधर-उधर के रास्तों से निकल जाएं। सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की इस कार्रवाई से खलबली मच गई। पूछताछ पर आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। लाडवा एसडीएम के रीडर के खिलाफ मामला दर्ज होते ही बुधवार को एसडीएम अनिल यादव का भी तबादला हो गया। कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने कहा कि हमने तो दो महीने पहले सीएम फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान कहा था कि लाडवा एसडीएम कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। बिना प्रशासन की मिलीभगत के इतनी भारी संख्या में ओवरलोड वाहन नहीं गुजर सकते। केस दर्ज होने से सच्चाई सबके सामने है। विधायक मेवा सिंह ने कहा कि शनिवार को प्रेसवार्ता करके इस मुद्दे पर और भी खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed