फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Laddu Gopal's clothes, swing and flute are becoming the center of attraction

Kurukshetra News: लड्डू गोपाल के वस्त्र, झूले, बांसुरी बन रहे आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal's clothes, swing and flute are becoming the center of attraction
कुरुक्षेत्र। बाजार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर खरीदारी करती महिला। संवाद
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार में रौनक फिर से बढ़ने लगी है। लड्डू गोपाल की मूर्तियां और उनके सुंदर वस्त्र खरीदने में महिलाएं काफी दिलचस्पी दिखा रही हैं, तो वहीं दुकानदारों ने भी इस बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की तैयारी की है। दुकानदार इस बार दुकानों पर विभिन्न डिजायनों की कान्हा की मूर्तियां लेकर आए हैं। इसके अलावा झूले, बांसुरी व कई अन्य शृंगार के सामान भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार श्री जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व इस बार 26 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसके लिए मंदिरों में भी तैयारी शुरू हो चुकी हैं। जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर जहां मंदिरों में साफ-सफाई की जा रही है तो वहीं पर्व को लेकर सुबह के समय मंदिरों की ओर से प्रभातफेरियां भी निकाली जाने लगी हैं।
विज्ञापन


वहीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिल रही है। दुकानदारों के मुताबिक इस बार अच्छा कारोबार होने उम्मीद है। शहर के मेन बाजार, कृष्णा गेट, छोटा बाजार, न्यू कॉलोनी में कई दुकानें लड्डू गोपाल के सुंदर सामान से सजी नजर आती हैं, जिससे बाजार में अलग तरह की सुंदरता भी दिखाई देती है।
विज्ञापन






कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद : पंकज नरूला

पंकज नरूला ने बताया कि लड्डू गोपाल के सुंदर वस्त्र 20 से लेकर 500 रुपये तक के मॉडलों में उपलब्ध है। इसके अलावा 150 से 500 रुपये तक के फैंसी झूले भी श्रद्धालुओं को काफी पसंद आ रहे हैं। महिलाएं लड्डू गोपाल को खरीदने में भी काफी रुचि लेती हुईं देखी जा रही हैं। दुकान पर 150 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के लड्डू गोपाल मौजूद है। ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार जन्माष्टमी पर्व पर कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।

कुरुक्षेत्र। बाजार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर खरीदारी करती महिला। संवाद

कुरुक्षेत्र। बाजार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर खरीदारी करती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed